क्राइम

105 पाव देसी शराब जप्त कर 2 आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । लोकसभा निर्वाचन 2024 में आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान जिला दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के आदेश अनुसार और जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 24 मई 2024 को वृत हटा प्रभारी उप निरीक्षक अनुरोध सेन द्वारा व्रत हटा के अंतर्गत गांव कु‌ड़ई व गांव सोजना से लगभग 105 पाव देसी शराब जप्त की गई तथा 2 आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहित प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8500/- रुपये है.कार्यवाही में आबकारी आरक्षक ज्ञानेद्र ठाकोरिया,भूपति सिंह,अरविंद कुमार व महिला आबकारी आरक्षक मेघा अहिरवार सहयोगी रहे ।

Related Articles

Back to top button