मध्य प्रदेश

जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया उन्होंने परामर्श केंद्र, पंजीयन केंद्र, लेब टेस्ट सहित अन्य काउंटर का अवलोकन कर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बता दें प्रत्येक माह में दो दिवस 9 और 25 तारीख को लगने वाले गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होता है। जिसका जायजा शनिवार को जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पंजीयन काउंटर, लैब रूम,दवाई कक्ष का जायजा लिया. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 108 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्वाशी राय द्वारा किया गया. जिसमें 3 अति गंभीर महिलाओं को तुरंत उच्च संस्था पर रेफर किया गया। इस दौरान सीबीएमओ डॉ डीके राय, बीपीम मुकेश डावर, बीसीएम मनीष रजक, सुनील सोनी, अशोक आर्य, डेरिक ब्राउन समस्त नर्सिंग ऑफिसर व अंतरा फाउंडेशन से नेहा गजपाल रोहित शर्मा समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button