कृषि

टमाटर के भाव आसमान से गिरकर खजूर पर अटके, बाजार में बिके 50 रूपए किलो

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पिछले कुछ दिनों से गौरझामर के हॉट बाजार में भोजन की थाली में शोभा बढ़ाने वाले लाल टमाटर के भाव आसमान छू रहे थे ग्राहकों को 1 किलो टमाटर 200 रुपया में मिल रहा था , भीषण महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग की थाली से टमाटर की सब्जी गायब हो चुकी थी, बुधवार मवेशी बाजार में टमाटर के भाव आसमान से गिरकर खजूर पर अटक गये जो टमाटर २०० रुपए किलो बिक गया था वह बुधवार बाजार में ₹50 किलो बिक रहा था टमाटर के भाव आशातीत रूप से घटने पर ग्राहकों ने राहत महसूस की है, इस बाजार में अन्य सब्जियों की भाव भी जमीन पर देखें गए।

Related Articles

Back to top button