पाकिस्तान से आई गीता भोपाल में दे रही 8वीं की परीक्षा

रायसेन के मुड़ियाखेड़ा निवासी पूरन पटेल के ने की रहने खाने की व्यवस्था
रिपोर्टर : मुकेश साहू
रायसेन । ओरंगाबाद महाराष्ट्र की रहने वाली मूक बधिर गीता 9 वर्ष की उम्र में गलती से गलत ट्रेन में चढ़ने से वर्ष 2000 में पाकिस्तान पहुंच गई थी I भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के प्रयासों से वर्ष 2015 में इनकी भारत में वापसी हो सकी I गीता बोल और सुन नही पाती इस तरह से वह मूक बधिर दिव्यांग है I आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था इंदौर के ज्ञानेंद्र और मोनिका पुरोहित के विशेष प्रयासों एवं म.प्र पुलिस के सहयोग से उसके परिवार का पता लगा I गीता जनवरी 2021 से अपने परिवार के साथ रह रही है I गीता का परिवार बहुत गरीब है I इनको आनंद सर्विस सोसायटी संस्था के प्रयासों से कक्षा 8 वी में मध्य प्रदेश के राज्य ओपन स्कूल से परीक्षा देने की अनुमति मिली है I यह परीक्षाएं 21 मई 2024 से 28 मई 2024 तक राजा भोज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में चली I ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित स्वयं साथ रहकर गीता की विशेष रूप से सहायता कर रहे है I जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता पूरनसिंह लोधी निवासी मुड़ियाखेड़ा (सांची) के द्वारा गीता के लिए भोपाल में स्थित इनके मकान में रहने,भोजन पानी की व्यवस्था की I इस दौरान पूरन सिंह के सहयोग हेतु गीता ने स्वयं मुड़ियाखेडा अपने मार्गदर्शक ज्ञानेंद्र पुरोहित के साथ पहुंचकर उनको आभार प्रदर्शित किया I मंगलवार को मुड़ियाखेड़ा से गीता अपने घर औरंगाबाद ट्रेन से जाने हेतु पूरनसिंह एवं ज्ञानेंद्र पुरोहित के साथ भोपाल रवाना होंगी।



