मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
सागर । मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के खुरई तहसील के बरोदिया नोनागिर के पीड़ित अहिरवार परिवार के बीच पहुंचे। विगत दिवस राजेंद्र अहिरवार और उनकी भतीजी अंजना अहिरवार की हादसे में मृत्यु हो गई थी, डॉ. मोहन यादव ने परिवार के बीच बैठकर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे ।
बड़ोदिया नोनागिर में खुलेगी पुलिस चौकी
मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8,25,000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि 4, 12,500 बैंक खाते में जमा होगी, शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button