जूनियर अभियंता को दस हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर में बिजली विभाग में जबलपुर लोकायुक्त का छापा। जूनियर अभियंता ग्रामीण क्षेत्र नागेंद्र सिंह को दस हजार की रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
डीएसपी सुरेखा परमार के नेतृत्व में लोकायुक्त की टीम ने की छापेमारी इस दौरान आवेदक का कहना है कि रात्रि 4 बजे के आसपास बिजली विभाग के नागेंद्र सिंह, केदार पटेल की खेत में पहुंचते हैं और मीटर से कनेक्शन निकाल के और उसका केस बना देते हैं चोरी का केस बनाकर ₹25000 की मांग करते हैं। फिर ऑफिस में बुलाते हैं और ₹25000 की मांग करते हैं। इस प्रकार इन्होंने तीन बार केदार पटेल के खिलाफ कार्रवाई की और 50-50 हजार का चालान किया और 20-20 हजार रुपए अलग से दिए और अगर पैसे नहीं देते हैं तो डेढ़ लाख के चालान करने की धमकी दी इससे परेशान होकर केदार पटेल ने लोकायुक्त को सूचना दी।
इसके बाद आज बुधवार को लोकायुक्त की टीम बिजली विभाग नरसिंहपुर पहुंची और केदार पटेल ने नागेंद्र सिंह को ₹10000 दिए इस दौरान लोकायुक्त ने रंगे हाथों उनको पकड़ लिया और कार्यवाही अब चालू है। डीएसपी सुरेखा परमार बताया कि जूनियर अभियंता ग्रामीण क्षेत्र जो नागेंद्र सिंह है
वो खेत में जाकर बिजली चोरी का कैस बना दिया था उसका डेढ़ लाख का जुर्माना है जिसको रफा दफा करने के लिए नागेंद्र सिंह ने ₹20000 की मांग की थी केदार पटेल से लेकिन आज ₹10000 लेते हुए लोकायुक्त ने नागेंद्र सिंह को रंगे हाथों पकड़ा । डीएसपी ने बताया कि पूरी कार्रवाई में नागेंद्र सिंह के अलावा कोई भी इसमें शामिल नहीं दिख रहा है।



