मध्य प्रदेश

रिटायर्ड अमीन (पटवारी) प्रमोद शुक्ला की ह्र्दयगति रुकने से अमेरिका में निधन

रायसेन शहर में दौड़ी शोक की लहर
रायसेन। श्रीराम लीला समिति के संचालक पंडित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला के भाई जल संसाधन विभाग रायसेन के रिटायर्ड अमीन (पटवारी) प्रमोद शुक्ला का गुरुवार को दोपहर हार्ट अटैक से निधन हो गया।bस्वर्गीय शुक्ला अमेरिका गए हुए थे।पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि उनके शव को हवाई जहाज से विमान तल बैरागढ़ लेकर आएंगे। उनका रायसेन में अंतिम संस्कार होगा। स्व. प्रमोद शुक्ला मिलनसार समाजसेवक और वाक चातुर्य प्रतिभा के धनी थे।वह रायसेन फोर्ट क्लब के सदस्य भी थे। डॉ एसी अग्रवाल उनके सहयोगी सदस्यों सहित वह रोजाना मॉर्निंग वॉक करने रायसेन किला पहाड़ी जाया करते थे। वह हमेशा सामाजिक गतिविधियों सरोकारों के कार्य से जुड़कर लोगों की मदद भी करते रहे। स्व प्रमोद शुक्ला चच्चा के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही रायसेन शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Back to top button