पर्यावरणमध्य प्रदेश

नगर परिषद पलेरा में पर्यावरण जल एवं वृक्ष संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर परिषद पलेरा द्वारा राम जी कोचिंग क्लासेस पलेरा में पर्यावरण जल एवं वृक्ष संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम 16 जून को घोषित किये जायेंगे जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, उपाध्यक्ष संदीप (रानू) तिवारी, पार्षदगण, सी.एम.ओ. शिवी उपाध्याय, नोडल अधिकारी राजवीर सिंह भदौरिया उपयंत्री, दशरथ प्रसाद खटीक, अरूण कुमार सोनी, छत्रपाल सिंह प्रजापति, अभिषेक तिवारी, पंकज रैकवार, कोचिंग संचालक हरेंद्र विश्वकर्मा एवं आमजन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button