ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 20 जून 2024

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 20 जून 2024
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु आरंभ
🌤️ मास – ज्यैष्ठ मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – गुरुवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 07:50 AM तक उपरांत चतुर्दशी
📝 तिथि स्वामी – त्रयोदशी तिथि के देवता हैं त्रयोदशी और शिव। त्रयोदशी में कामदेव की पूजा करने से मनुष्य उत्तम भार्या प्राप्त करता है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र अनुराधा 06:10 PM तक उपरांत ज्येष्ठा
🪐 नक्षत्र स्वामी – अनुराधा नक्षत्र का स्वामी शनि है। और अधिष्ठाता देव, जल के देवता अपह हैं।
⚜️ योग – साध्य योग 08:12 PM तक, उसके बाद शुभ योग
प्रथम करण : तैतिल – 07:49 ए एम तक
द्वितीय करण : गर – 07:45 पी एम तक वणिज
🔥 गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 03:33:00 से 05:08:00 तक
⚜️ दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल – दिन – 1:30 से 3:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:13:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:47:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 04:24 ए एम से 05:24 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:43 पी एम से 03:38 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:21 पी एम से 07:41 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:22 पी एम से 08:22 पी एम
💧 अमृत काल : 07:26 ए एम से 09:05 ए एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:03 ए एम, जून 21 से 12:43 ए एम, जून 21
सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:24 ए एम से 06:10 पी एम
❄️ रवि योग : 05:24 ए एम से 06:10 पी एम
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
🤷🏻 आज का उपाय-विष्णु मंदिर में स्वर्ण का मोती चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मूल प्रारम्भ/सर्वार्थसिद्धि योग/नामकरण/अन्नप्राशन/ दक्षिणायनारंभ, सौर वर्षा ऋतु आरंभ, शिवराज शक 351 आरंभ, शिवराज्याभिषेक प्राकट्योत्सव दिवस, विश्व तापस दिवस है, विश्व उत्पादकता दिवस है, राष्ट्रीय यार्ड खेल दिवस है, ग्रीष्म संक्रांति है, वैश्विक कार रीसाइक्लिंग दिवस, महान विजेता सिकंदर जन्म दिवस, विश्व शरणार्थी दिवस, इंग्लेंड की महारानी विक्टोरिया राज्य अभिषेक दिवस, उद्योगपति लक्ष्मणराव किर्लोस्कर जन्म दिवस, अभिनेता राजेंद्र कुमार जन्म दिवस, भारतीय क्रिकेटर रमाकांत देसाई जन्म दिवस, प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस, प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त स्मृति दिवस
✍🏼 विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🗼 Vastu tips 🗽
मिट्टी से बनी कोई मूर्ति या कोई अन्य चीज गिफ्ट के रूप में पाना या किसी को उपहार में देना बहुत शुभ होता है। इससे अटका हुआ धन धीरे-धीरे वापस मिलने लगता है और आय में वृद्धि होती है।
चांदी वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी से बनी चीजें उपहार में देना या पाना दोनों ही बहुत शुभ होता है। इससे मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है। साथ ही आपको कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं रहती।
हाथी का जोड़ा हाथी समृद्धि, साहस और ज्ञान का प्रतीक है। यह परिवार में धन और सौभाग्य लाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में गिफ्ट में हाथी का जोड़ा देना या मिलना बेहद शुभ होता है। लेकिन अगर हाथी चांदी, पीतल या लकड़ी से बनी हों तो ज्यादा अच्छा रहेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी किसी कांच की हाथी गिफ्ट में न दें।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
गुरुवार के दिन करें ये उपाय
कन्या को गुरुवार के दिन हाथों में हरी चूडियां पहननी चाहिए. इसके साथ ही गुरुवार को पीले रंग और शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
प्रेम को पाने के लिए माता दुर्गा की पूजा करें. माता को लाल रंग का ध्वज अर्पित करें. इससे आपको लव में सफलता मिलेगी.
गुरुवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में बांसुरी और पाने अर्पित करें. इससे आपको प्रेम की प्राप्ति होती है.
भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेममय स्वरूप का पूजन आपको मनचाहा प्रेम दिलाने में मदद करता है.
भोजन में केसर का इस्तेमाल करें. बृहस्पति देव को पीली मिठाई, फल व फूल अर्पित करें.
💉 आरोग्य संजीवनी 🩸
शरीर को रखे ठंडा- इलायची की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में अदरक वाली चाय गर्मी कर सकती है। मसाला टी में भी कई गर्म मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। बेहतर होगा कि आप इलायची वाली चाय पिएं। इससे पेट और शरीर ठंडा रहेगा।
डाइजेशन होगा बेहतर- इलायची के दाने पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में असरदार काम करती है। इलायची को खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें सूजन-रोधी गुण और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म में सुधार लाने का काम करते हैं। साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्या को दूर करती है इलायची।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आज हम आपको अपनी एक ऐसी नीति के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें उन्होंने किसी भी काम को करने से पहले एक चेतावनी दी है। आखिर क्या है वो चेतावनी और क्यों दी उन्होंने आइए जानते हैं उनकी नीति के अनुसार
कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः।
कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः॥
आचार्य श्री गोपी राम अपनी नीति में कहते हैं कि हमें इन बातों का पहले ध्यान रखना चाहिए कि कौन सा समय ठीक है, कौन-कौन मेरे सच्चे मित्र हैं, देश-स्थान कैसा है जहां में रहता हूं और क्या-क्या मेरा व्यय और आय है। इन सब बातों पर बार-बार सोच विचार व्यक्ति को करना चाहिए। वह कहते हैं कि किसी भी कार्य को करने से पहले इन सब बातों का सोच विचार कर लेना चाहिए। तभी किसी काम में आगे बढ़ना चाहिए। वह व्यक्ति को किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले आत्मचिंतन करने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि ये सब बातें अगर हमारे अनुरूप हैं तो व्यक्ति को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
समय पर विचार- आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं किसी भी काम को करने से पहले समय का विचार करना चाहिए। अगर कोई भी काम समय पर नहीं होता है तो अंत में असफलता ही हाथ लगती है। किसी भी कार्य के सफल होने के पीछे समय का बहुत बड़ा योगदान होता है।
मित्र का विचार- व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके सच्चे मित्रों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। यदि अच्छे मित्रों का योगदान जीवन में मिलता है तो व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां आसानी से चढ़ जाता है। इसलिए सच्चे मित्रों की पहचान करना बेहद जरूरी है।
स्थान का विचार- आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार उस जगह रहना चाहिए जहां व्यक्ति को रोजगार आसानी से मिल सके। इसलिए रहने से पहले स्थान के बारे में विचार करना बहुत जरूरी होता है।
आय और व्यय का विचार- चूंकि एक कुशल अर्थशास्त्री भी हैं तो वह इस बात की भी सलाह देते हैं कि व्यक्ति को अपने आय और व्यय पर भी विचार करना चाहिए। अगर व्यक्ति की आय अधिक नहीं हैं और उसके खर्चे अधिक हैं, तो उसकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इसलिए व्यक्ति को आय और व्यय का विचार कर लेना चाहिए।
▬▬▬▬▬๑ ⁂❋⁂ ๑▬▬▬▬▬▬
⚜️ त्रयोदशी तिथि के देवता मदन (कामदेव) हैं। शास्त्रानुसार भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के पुत्र हैं भगवान कामदेव। कामदेव प्रेम और आकर्षण के देवता माने जाते हैं। जिन पुरुषों अथवा स्त्रियों में काम जागृत नहीं होता अथवा अपने जीवन साथी के प्रति आकर्षण कम हो गया है, उन्हें आज के दिन भगवान कामदेव का उनकी पत्नी रति के साथ पूजन करके उनके मन्त्र का जप करना चाहिये। कामदेव का मन्त्र – ॐ रतिप्रियायै नम:। अथवा – ॐ कामदेवाय विद्महे रतिप्रियायै धीमहि। तन्नो अनंग: प्रचोदयात्।
आज की त्रयोदशी तिथि में सपत्निक कामदेव की मिट्टी कि प्रतिमा बनाकर सायंकाल में पूजा करने के बाद उपरोक्त मन्त्र का जप आपका वर्षों का खोया हुआ प्रेम वापस दिला सकता है। आपके चेहरे की खोयी हुई कान्ति अथवा आपका आकर्षण आपको पुनः प्राप्त हो सकता है इस उपाय से। जो युवक-युवती अपने प्रेम विवाह को सफल बनाना चाहते हैं उन्हें इस उपाय को करना चाहिये। जिन दम्पत्तियों में सदैव झगडा होते रहता है उन्हें अवश्य आज इस उपाय को करना चाहिये।

Related Articles

Back to top button