मध्य प्रदेश

खेत में चर रहीं गाय बिजली की चपेट में आई तीन गायों की मौत

सूचना पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं थाना मझगवा की टीम ने घटना स्थल पहुंच कर मृत गायों का सिहोरा में कराया पोस्टमार्टम
ब्यूरो चीफ मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण थाना मझगवा अंतर्गत शनिवार को तीन गायों की करेंट लगने से मौत हो गईं थीं! इस घटना की जानकारी जैसे ही मझगवा थानो को तत्कालीन लगीं बिना विलम्ब किये वे खेत में चर रहीं गाय बिजली की चपेट में आई तीन गायों की मौत हो गईं थीं! घटना की सूचना पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं थाना मझगवा की टीन ने घटना स्थल पहुंच कर मृत गायों को देखा और उनका पोस्टमार्टम सिहोरा में लाकर कराया गया।
थाना प्रभारी मझगवा एलपी अहिरवार ने बताया कि खेत में करेंट लगने से तीन गाय मृत हो गईं थीं! उन्होंने ये भी बताया कि 11 के बी विद्युत लाईन खेत के ऊपर से गईं हुई है और नीचे अधिक झूल रहीं थीं जो एक छोयला के पेड़ में झाड़िया तार से टकरा रहीं थीं! पेड़ में करेंट आ जाने के कारण इनकी मौत हो गईं थीं! तीनो गायों का शिकायत के आधार पर पंचनामा कार्यवाही करते हुये इन्हे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीता मनोचा द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण करने के बाद इन तीनों गायों का पोस्टमार्टम कराया गया!
इन लोंगो की मृत हुई गाये – घटना स्थल बताया गया है कि गुड्डू ठाकुर नाम युवक के खेत समीप ये तीनों गाय चारा खाते हुये आगे बढ़ रहीं थीं उसी दौरान एक गाय धर्मेंद्र गड़ारी व दो गाय गया प्रसाद यादव की थीं! जिनकी करेंट लगने से मौत हो गईं थीं!
इस संबंध में थाना प्रभारी एलपी अहिरवार ने बताया कि शनिवार को तीन गायों की करेंट लगने से मौत हो गईं थीं सूचना पर मृत गायों का पंचनामा कार्यवाही के बाद गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं शिकायत के आधार पर साना जांच पड़ताल शुरू कर दी गईं है अगर कोई दोसी पाया गया तो उन पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button