नरेंद्र मोदी विचार मंच ने सिहोरा नगर में एक पेड़ माँ के नाम लगाये विभिन्न प्रकार के पौधे

स्थानीय लोगों को दी गईं नई जिम्मेदारी के साथ नियुक्तिया, जिला अध्यक्ष एकता तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में सोमवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्राम्हे का नगर आगमन हुआ इस दौरान उन्होंने विजय रेस्टोरेंट में भारत माता की जय जय कार करते हुये सभी उपस्थिति लोगों से परिचित हुये! इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गईं! साथ इनके द्वारा सिहोरा नगर में श्री राम जय राम के साथ पैदल यात्रा के साथ जिला सहकारी केंद्रीय शाखा स्थित बैंक में विभिन्न प्रकार के पौधा रोपण कार्य किया गया!
सभी ने मिलकर लगाये। एक पेड़ माँ के नाम जिसमें आम, अशोक, जामुन, अमरुद, सहतूत, बरगद, बादाम, सागौन, आवला, कटहल, बेल, पीपल सहित अनार, नीम, नीबू के साथ छाव, फल, फूल दार पौधे लगाये गये!
सिहोरा नगर में नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ता एवं अथितियों का स्वागत वंदना स्वागत गीत नृत्य की प्रस्तुति में बालिकाओं द्वारा किया!
मंच संचालक के माध्यम से नरेंद्र त्रिपाठी ने उपस्थिति अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया!साथ ही नरेंद्र मोदी विचार मंच के इस आयोजन में उपस्थित मुख्य राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्राम्हे के कार्यों की प्रसंशा की वहीं उपस्थित संतो साधु केशव दास, अन्य साधु संत उज्जैन, रतलाम, चित्रकूट, इंदौर जबलपुर आये आशीर्वाद प्राप्त किया!
मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी विचार मंच के रास्ट्रीय मुख्य महासचिव सूरज ब्राम्हे, कविता साहू संगठन महामंत्री, राजकुमार सोनी, अनीता सिंह राजपूत सहित अन्य सदस्य एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें!
इनको दी गईं नियुक्तिया – डॉ ज्योति श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष, राखी तिवारी महामंत्री, जिला अध्यक्ष एकता तिवारी एवं मुख्य राष्ट्रीय महासचिव की उपस्थिति में सोहन विश्वकर्मा को महामंत्री, दिलीप बाजपेई को उपाध्यक्ष, सुषमा विश्वकर्मा एवं सचिन पटेल को महामंत्री, विनीता तिवारी को उपाध्यक्ष, सुखदेव साहू सचिव का दायित्व सौंपा गया।
राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी के विचार मंच के माध्यम से हम सभी एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सफल बनाने सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों जागरूक तो कर ही रहें है और मिल एक पेड़ माँ के नाम जरूर साथ में लगाने का कार्य भी साथ में करते जा रहें है! इस कार्यक्रम का श्रेय स्थानीय लोगों के सहयोग और हमारी जिला अध्यक्ष शाखा सिहोरा की एकता तिवारी को जाता है जिन्होंने इतना अच्छा कार्यक्रम किया।



