आगामी त्योहार को लेकर शांति की बैठक आयोजित

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । थाना परिसर बम्होरी में आगामी त्योहार मोहर्रम शरीफ को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नायब तहसीलदार भारतसिंह, थाना प्रभारी आरके चौधरी, जन प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
मोहर्रम के जुलूसों की जानकारी मुस्लिम त्यौहार कमेटी शाहिद अली ने देते हुए बताया कि 14 जुलाई एवं 17 जुलाई को सवारी का जुलूस निकाला जायेगा एवं 18 जुलाई को ताजिया निकलेंगे,
उपस्थित अधिकारियों ने सभी लोगो को शांति पूर्ण माहोल से मिल जुलकर मोहर्रम त्योहार मानने को कहा, जुलूस में धारदार हथियार नही ले जाने की हिदायत दी।
बैठक में एसएम लुकमान सदर जामा मस्जिद, चांद भाई पूर्व सरपंच, किशोर सोनी अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति, सुनील जैन अध्यक्ष जैन समाज, एसएम इमरान, नीरज जैन, साकिव पटेल, फारूक मंसूरी, मनोज पटेल, कमल किशोर गुप्ता, प्रदीप रजक, नाजिर खान उस्ताद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



