नहर के पानी से किसान हैं चिंतित, दाएं तट नहर के गेट टेक्निकल गड़बड़ी होने से 6 गांव के किसान नहर के पानी से हैं वंचित

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा तहसील में नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 सिहोरा की दाय तट से निकली पड़रिया सब माइनर में आधा दर्जन गांवों के किसानों को नहर का पानी न मिलने है चिंतित । इस समस्या से सैकड़ो किसानों का रोपा नहीं लगने पर बहुत परेशान हैं। किसानों ने बताया कि तीन दिनों से नहर के गेट नंबर 98 में गड़बड़ी होने के कारण ये गांव के किसान पड़रिया, बिछिया, रिहुटा, सब माइनर पर नहर विभाग के द्वारा सही तरीके से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जब की इस नहर संबंधित इंजीनियर द्वारा अपने बड़े अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं। पर गेट सुधरने वाले इण्डम विभाग के अधिकारियों को सूचना होने के उपरांत भी गेट तकनीकी गड़बड़ी को सुधारने अभी तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं थोड़ा पानी नहर में छोड़ा जाता है। तो दबंग किसानों ने लोहा टीन, लकड़ी के गत्ते कांटे की झाड़ियां, लगाकर 5 किलोमीटर दूर नहर को तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचा कर नहर के पानी को रोक लिया गया है। क्षतिग्रस्त नहर को क्षेत्रीय किसानों द्वारा नहर विभाग के अधिकारियों को लगातार पिछले कई वर्षों से इस समस्या जानकारी देकर अवगत कराया जा रहा है। इसी मांग के उपरान्त पिछले माह 20 जून को पड़रिया सब माइनर व अन्य नहरे पानी छोड़ने की किसानों द्वारा मांग किया गया था। परंतु नहर विभाग पड़रिया सब माइनर को समय पर किसानों को पानी नहीं दिया गया। किसानों ने मांग की है कि 98 नहर गेट का सुधार कार्य पूरा कर, सब माइनर पड़रिया के आखिरी टेल के अंतिम गांव पड़रिया तक पानी पहुंचाने का कार्य पूरा करें। ताकि किसानों को कृषि करने को लेकर हो रही परेशानी दूर हो।
अंतिम गांव दाय तट नहर से 7 कि.मी. दूर पड़रिया मै नहर का पानी नहीं पहुंचने पर हम सभी किसान अगर जल्द समस्या का निदान नहीं किया तो आंदोलन करने के लिए विवास होगे।



