पूर्व मंत्री आरिफ अकील के निधन से बेगमगंज में भी शोक की लहर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अल्पसंख्यक समाज के निर्विवाद नेता, गरीबों के मसीहा शेरे भोपाल हाजी आरिफ अकील के निधन का समाचार फैलते ही नगर बेगमगंज में भी शोक की लहर दौड़ गई।
खबर मिलते ही नगर में उनके सैकड़ों समर्थकों के द्वारा उनकी मगफिरत के लिए दुआएं की गई। साथ ही दर्जनों लोगों ने भोपाल पहुंचकर उनके जनाजे में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
उल्लेखनीय है कि आरिफ अकील का रायसेन जिले से पारिवारिक जीवंत संबंध है और उनकी पैतृक संपत्ति सलामतपुर में भी है। कांग्रेस की दिग्विजयसिंह सरकार में मंत्री रहते हुए जिले के प्रभारी मंत्री भी रह चुके हैं। जिले में उनके समर्थकों की बड़ी संख्या है।
उनकी अंतिम यात्रा में रायसेन, सलामतपुर, बेगमगंज, देहगांव, गढ़ी, गैरतगंज, बरेली, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, गौहरगंज सहित जिले भर से उनके समर्थकों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई के साथ उनकी मगफिरत की दुआ की।



