जमुनिया में दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते गड्ढे
सिलवानी। इन दिनों राजमार्ग 44 पर यात्रा करना खतरों से खाली नहीं रहा। ग्राम जमुनियां में सोडरपुर मार्ग के पास काफी बडे़ बडे़ गड्ढे हो गये है, गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढे नहीं दिखते है जिससे आये दिन वाहनों में टूट फूट हो रही है, और दुर्घटना के शिकार हो रहे है।
स्टेट हाइवे 44 गैरतगंज- गाडरवारा पर कुछ समय पूर्व ही डामरीकरण हुआ था, और बारिष के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसे राहगीर देख नहीं पाते और गड्ढों में गाड़ी गिरने से गाड़ी का मेंटनेंस खराब होता ही है गाड़ी तेज गति में हो तो दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। कई बार ग्रामीण इन गड्ढों में कूड़ा-करकट डाल देते है जिससे कि वाहन वाले इन गड्डों के साइड से निकल जाए।
वहीं जमुनिया में एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम किया गया था, तब प्रषासनिक अधिकारियों ने तत्काल ही तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर के नाम रोड को खोद दिया गया। इस मार्ग पर मेंटनंेस के समय डामरीकरण के समय इन ब्रेकर नहीं बनाए गए और खोदी गई सड़क को भरा गया जिससे आए दिन इन गड्ढ़ों में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है।
इस संबंध में सोनल सिन्हा, जीएम एमपीआरडीसी भोपाल का कहना है कि आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। मैं अफसरों को भेजकर तत्काल दिखवाती हूं, संबंधित निर्माण एजेंसी से मरम्मत कराई जाएगी।



