मां नर्मदा के जल से करेंगे मृगन्नाथ धाम के शिव भोले का अभिषेक

सिलवानी । श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मृगन्नाथ धाम में विराजमान शिव भोले का अभिषेक मां नर्मदा के पवित्र जल से महा रुद्राभिषेक किया जाएगा।
हिन्दू उत्सव समिति सिलवानी के अध्यक्ष राजीव सोनी रानू ने बताया कि सफलतापूर्वक कांवड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है।
3 अगस्त को रात्रि के समय बोरास घाट के प्रस्थान किया जायेगा 4 अगस्त भोंर के समय मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ कांवड़ में जल भरकर कांवड़ यात्रा सिलवानी गेलपुर
मृगन्नाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का विश्राम सिलवानी नगर के विश्वकर्मा गार्डन में होगा।
इस के पश्चात 5 अगस्त पुनः
सोमवार को सुबह के सिलवानी नगर के मुख्य मार्गों होते हुए
मृगन्नाथ धाम पहुंचेगी। मृगन्नाथ धाम में विराजमान शिव भोले का जलाभिषेक पूजन अर्चन करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री सीताराम आयोजक समिति, सिलवानी एवं गेलपुर
ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में समिलित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।


