क्राइम

पुलिस बनी मूकदर्शक, वीडियो वायरल के बाद भी नही हुई कार्यवाही

इस व्यक्ति को नहीं किसी का कोई खौफ, नागरिकों को मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से आस
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । वीडियो में नजर आ रहा सट्टे की पर्ची, लिखते हुए हल्के कहार के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम सब्जी मंडी में बीच बाजार में दबंगता से सट्टे पर्ची लिखता है और वीडियो बनवा कर बोलता है वीडियो बना लो और डाल दो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता इसको तनिक भी किसी का कोई भय नहीं है। जबकि यह सट्टा किंग छोटा बाजार बड़ा बाजार सब्जी मंडी के पास और अपने ही घर मे दोनों पुत्र अंकित अभिषेक कहार के साथ खुलेआम बेखौफ होकर बड़े स्तर से इस अवैध काले कारोबार को आसानी से करते हुऐ देखा जाता है। बाबजूद प्रशासन नहीं उठाता कोई ठोस कदम आखिर किसका है इसके ऊपर संरक्षण।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति दिन में सट्टे का कारोबार और रात में अपने घर में ही जुए का फड़ लगवा कर जुआ खिलवाता है और इन दोनो अवैध, काले कारनामे में तीनों बाप बेटा, हल्के, अभिषेक अंकित कहार लिप्त है इतना सब पता होने के बावजूद पुलिस आखिर क्यों नहीं कर रही कोई ठोस कार्रवाई वही देखा जा रहा की कार्रवाई की बात तो दूर की है इस व्यक्ति का खुलेआम सट्टे की पर्ची लिखते हुए वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने यह सट्टा किंग हल्के, अंकित, अभिषेक को पकड़ना तक उचित नहीं समझा उसी दिन से यह सट्टा किंग इस काले कारनामे को बराबर बीच बाजार और घर से खुलेआम सट्टे का करोबार करते हुए नज़र आ रहे है। जिससे पुलिस कार्य प्रणाली पर कई लोग सवाल उठा रहे पुलिस को किसका हे डर क्या इसके ऊपर कोई, राजनीतिक हे संरक्षण फिर कोई बड़े राजनीतिक नेता हे मेहरबान या तो फिर पुलिस के ही संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है। (आखिर क्यों उठ रहे यह सब सवाल) आदरणीय मंत्री जी आप ही कुछ एक्शन लीजिए जनता को सिर्फ अब मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से ही आस, कम से कम अपनी विधानसभा में तो यह सट्टे, जुए जैसी बुराइयों को बंद करा दीजिए, आप बोलते हैं कि मेरी विधानसभा में कोई गलत काम नहीं होने दूंगा, गलत करने वाले को जेल जाना पड़ेगा लेकिन उदयपुरा विधानसभा में इन सब बातों का विपरीत ही चल रहा हे।पुलिस तो कुछ करती नही हे। पुलिस को जानकारी देने के बाद और इस मामले का समाचार प्रकाशित होने के बाद भी हल्के कहार दूसरे दिन से ही बेखोप होकर बीच बजार में सब्जी मंडी में घूमता नज़र आ रहा ओर सट्टे की पर्ची ले रहा हे। यह सब देखने के बाद लोगों का पुलिस के ऊपर से विश्वास उठ गया है अब जनता को मंत्री जी आप से ही उम्मीद कृप्या मंत्री जी उदयपुरा विधानसभा में सट्टे, जुए जैसी बुराइयों को बंद करा दे और कई घर लोगों को बर्बाद होने से बचा ले।

Related Articles

Back to top button