मध्य प्रदेशहेल्थ
वात्सल्य स्कूल के सामने हरीपुरा में ब्लड चेक कैंप शुरू

विदिशा। सर्वाधिक नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बनाकर देने का विश्व रिकार्ड बनाने अंतिम सेवक विकास पचौरी द्वारा किए जा रहे प्रयास के अंतर्गत हरिपुरा विदिशा स्थित वात्सल्य स्कूल परिसर के सामने ब्लड चेक कैंप लगाया गया है। यहां पर आने वाले 6 दिनों तक सभी उम्र के बच्चे महिला पुरुष एवं बुजुर्गों का बिल्कुल फ्री में ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बनाकर दिए जाएंगे ।
इस कैंप में सुबह 9 बजे से शाम 6 तक के समय में आकर बिल्कुल फ्री में ब्लड ग्रुप चेक करवाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विकास पचौरी पूर्व में ढाई लाख से अधिक नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके एक विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं अपने ही बनाए रिकॉर्ड को तोड़ने यह सेवा अभियान चलाया जा रहा है।



