शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान की छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हर घर तिरंगा अभियान न केवल आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि एक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारियों को याद रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना है । इसी उद्देश्य से सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, विद्यालय की छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षाओं ने विद्यालय प्रागंण से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, तिरंगा झंडा ऊँचा रहे हमारा, देश के अमर शहीदों के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई जो झंडा चौंक, न्यू बस स्टैंड,अंधेली बाग तिराहा से होते हुए तिरंगा यात्रा का समापन विद्यालय में हुआ। इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, प्राचार्य मुकेश पटेल, अतुल चौरसिया, गोरे चौरसिया, संतोष पौराणिक, जगमोहन चौरसिया, बंटी पटेल, अज्जू झारिया, महेन्द्र दाहिया सहित विद्यालय की छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहीं।



