मध्य प्रदेश
पथवारी में निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वाधीनता दिवस महोत्सव अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पथवारी बूथ क्रमांक 45 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें माध्यमिक शाला पथवारी के प्रधानाध्यापक जगदंबा तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव तिलकराज सोलंकी, ग्राम के वरिष्ठ भूतपूर्व शिक्षक प्रताप सिंह शिक्षक तिवारी, गणेशपुरी गोस्वामी सहित माध्यमिक शाला पथवारी के सभी छात्र छात्राएं एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।



