नगर विकास को आइना दिखाती साईंखेड़ा की झीलों की सड़क

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । साईंखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 10 और 11 के मध्य की इस सड़क को झीलों की सड़क कहना गलत नहीं होगा । नगर परिषद साईंखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विद्युत विभाग के सब स्टेशन और मंडी को जाती यह एक ऐसी सड़क है जहां लाखों की संख्या में उत्पन्न होते मच्छरों को देखा जा सकता है तथा वाहन पर चलते हुए ऊंट की सवारी का अनुभव किया जा सकता है। झीलों की इस सड़क पर चलते हुए, आप गंदे पानी की लहरों और बड़े बड़े गड्ढों से गुजरते हैं, जो आपको नगर परिषद के विकास का अद्भुत अनुभव प्रदान कराता है।
इस सड़क पर स्कूल के छोटे छोटे बच्चे कपड़े गंदे करते हैं कीचड़ में गिर जाते हैं। इस सड़क के गंदे पानी में तैरते मच्छरों को आप देख सकते है। पर प्रशासन को नहीं दिखता यह एक ऐसी जगह है जहां से किसी मरीज को जल्दी ले जाना है तो कभी नहीं जा सकते हैं ।
झीलों की सड़क पर चलते हुए, आप अपने जीवन की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं यह एक ऐसी जगह है यहां आप साईंखेड़ा के असली विकास को देख सकते हैं।



