मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के हजारों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दमोह जिले के संगठन से त्यागपत्र दिया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री नरेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष अजय अंजू खत्री के द्वारा निरंतर संगठन विरोधी गतिविधियां चलाई जा रही थी जैसे की कसाइयों के मामले में पुलिस से कहकर कार्रवाई को प्रभावित करना एवं उनके हितेषी बन्ना एवं धर्मांतरण के मामलों में चुप होना व धरना प्रदर्शन ना करना अवैध रूप से लोगों की जमीन पर कब्जा करना एवं संगठन के द्वारा हिंदू समाज से ली गई धर्म रक्षा निधि का दुरुपयोग व गोलमाल करना प्रशासनिक अधिकारियों से अकेले में मिलकर कहना कि मैं ही सब कुछ हूं मैं जैसा कहूं वैसा करना राजनीतिक लोगों के दबाव पर संगठन के कार्यों को प्रभावित करना जिला टोली एवं प्रखंड पालक की बिगर सहमति के जबरदस्ती गलत लोगों की घोषणाएं करना इन सभी गतिविधियों को लेकर प्रांत संगठन मंत्री प्रांत, मंत्री प्रांत, सह मंत्री व प्रांत संयोजक को बार-बार बताने पर इन लोगों पर कार्रवाई न करते हुए जो पदाधिकारी लगभग 20 से 30 साल से संगठन में काम कर रहे हैं उन पदाधिकारी को अनुचित तरीके से कार्रवाई करते हुए संगठन से बाहर किया गया ऐसा प्रांत के अधिकारियों पर कौन सा दबाव था जो विभाग मंत्री नरेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष अंजू खत्री पर कार्रवाई नहीं की गई इसके विरोध में दमोह जिले मैं निवास रथ समस्त प्रांत पदाधिकारी विभाग पदाधिकारी जिला पदाधिकारी नगर पदाधिकारी ने त्यागपत्र दिया एवं प्रखंडों पदाधिकारी एवं ग्राम समितियां से भी हजारों कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र संगठन से दे दिया है संगठन से किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को दायित्व मुक्त करने की प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं होती जो कि प्रांत एवं जिला ने की यह पूर्णता गलत है।

Related Articles

Back to top button