बाईक से तैरहवी में शामिल होने जा रहे माता पिता सहित बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा, दमोह । शनिवार को तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के खारी हनुमत बागों ग्राम के तीन लोगों की जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के मातनपुर गांव के समीप एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मातनपुर गांव जा रहें थे. लेकिन पीछे से तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक सवार माता-पिता और बेटे को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। मारूति कार में सवार लोगो को भी चोटे आई है. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमें प्रेम पिता शंकर सींग गौड़ उम्र 55 वर्ष, शील रानी पति प्रेम सींग गौड़ उम्र 52 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि पुत्र मोहन पिता प्रेम सींग गौड़ उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. तीनों मृतक ग्राम पंचायत जामुन के सरपंच के परिजन है जो खारी हनुमत बागों थाना तेंदूखेड़ा के निवासी हैं. बेलखेड़ा पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है. शाम तक मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर हनुमत बागों लाए गए।



