देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मंत्री और सांसद वर्चस्व की लड़ाई :अपनी ही पार्टी के सांसद को ज्यादा सम्मान मिला तो उखड़े राज्य मंत्री

सांसद दर्शन सिंह चौधरी का नाम कार्ड में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से पहले लिखने पर स्कूल को भिजवाया मान्यता खत्म करने का नोटिस
भोपाल । प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को अपनी ही पार्टी के नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी को अधिक मान-सम्मान मिलना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने एक निजी स्कूल को रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक से मान्यता खत्म करने का नोटिस दिलवा दिया। नोटिस भी तब दिया जब राज्यमंत्री से स्कूल संचालक ने माफी मांग ली थी। भाजपा में उजागर हुई वर्चस्व की लड़ाई पर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे भाजपा में गला काट प्रतियोगिता का नतीजा बताया। उन्होंने कहा, पार्टी में मान-सम्मान नहीं देखा जा रहा। निर्दोष शिकार हो रहे हैं। इधर, डीईओ रजक ने कहा राज्यमंत्री के सहायक का फोन आया, तब नोटिस दिया। मीडिया ने सहायक का नाम, नंबर पूछा तो कहा- मंत्री के ऑफिस में कई लोग हैं, नाम व नंबर याद नहीं है। संभव है, मंत्री के नाम से किसी और ने फोन किया हो।
उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के देवरी के अभिनव गरिमा विद्या निकेतन ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। संस्था द्वारा छपवाए बैनर-पोस्टर व कार्ड में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के नाम के पहले सांसद दर्शनसिंह चौधरी का नाम लिखा। बताते हैं, मंत्री इससे नाराज हो गए। राज्य मंत्री का पारा तब और चढ़ गया जब बैनर पोस्टर लगाए और कार्ड बांटे गए। मंत्री से जुड़े लोगों ने इसे अपमान बताया और मंत्री से शिकायत की। इसके बाद मंत्री की ओर से 12 सितंबर को रायसेन डीईओ ने स्कूल को नोटिस थमाया, लिखा जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो मान्यता खत्म करेंगे।
कारण बताओ नोटिस में डीईओ की ओर से प्रोटोकाल से जुड़े नियमों का विवरण दिया। कहा गया, राज्यपाल अनुमोदित माननीयों की श्रेणी एवं पद की सूची में राज्यमंत्री को 21 व सांसद को 24 नंबर पर स्थान दिया गया। फिर भी सांसद को पहले और राज्यमंत्री को बाद में स्थान दिया गया, जो लापरवाही है।
अभिनव स्कूल के संचालक सुनील कुमार चौरसिया का कहना है कि कार्यक्रम में राज्य मंत्री को आमंत्रित करने मैं खुद गया था, पर उन्होंने समय न होने कारण आने से मना कर दिया। बैनर पोस्टर और आमंत्रण पत्र पर गलती से उनका नाम दूसरे स्थान पर अंकित हो गया। हम सभी ने उनसे माफी भी मांगी थी। फिर भी नोटिस दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक का कहना है कि स्कूल संचालक की ओर से माफीनामा मिल गया है। उन्होंने गलती मानी है। आगे की कार्रवाही बाद में तय करेंगे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि एक राज्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के सांसद से इतनी खुन्नस है कि उन्होंने नोटिस दिलाया। स्कूल संचालक को धमकाया भी है।
बीजेपी मंत्री और सांसद की वर्चस्व की लड़ाई का मामले में सोशल मीडिया पर जमकर चल रही चर्चाएं।
इतना ही नहीं आगे से सभी लोग प्रोटोकॉल का ध्यान रखें स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह शिवाजी पटेल ने अपनी फेसबुक आई डी पर रखी अपनी बात और लेटर भी किया पोस्ट।
सिलवानी के कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र पटेल ने फेसबुक पर साधा निशाना।
देवेंद्र पटेल ने कहा कि बीजेपी में मंत्रियों और सांसदों के बीच चल रही गला काट प्रतिष्ठा या जलन की भावना।
फेसबुक पर सिलवानी कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल की टिप्पणी और नरेंद्र शिवाजी पटेल का प्रोटोकॉल का ध्यान रखने की पोस्ट और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए नोटिस को पटेल ने अपनी फेसबुक आईडी से की पोस्ट।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Related Articles

Back to top button