खेलमध्य प्रदेश

वनवासी बच्चों ने किया खेलो का प्रदर्शन

सिलवानी । अंचल बरेली के केन्द्र सिलवानी के अंतर्गत संच प्रतापगढ़ में हुआ संच स्तरीय अभ्युदय यूथ क्लब खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिसमें वनवासी ग्रामीण क्षेत्रों से भैया बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। एकल अभियान वन ग्रामों में आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्रों बच्चों के मानसिक विकास के लिए अनेक प्रकार के विद्यालय के माध्यम खेलो पर ज्यादातर ध्यान आकर्षित कर रहा है जैसे की कबडडी, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कुश्ती, दौड़ आदि पर एकल विद्यालय ग्राम ग्राम जाकर आदिवासी क्षेत्रों में एक आचार्य के माध्यम से अपना योगदान पूर्ण रूप से कर रहा है। संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बीस से अधिक ग्रामों के बच्चों ने भाग लिया व अपना प्रदर्शन दिया ।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मुकेश राय संभाग युवा प्रभारी, कमलेश गुप्ता अंचल उपाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव प्राचार्य, प्रदीप रघुवंशी खण्ड कार्यवाह, विजय यादव सदस्य, संच अध्यक्ष गोविंद राठौर, उपाध्यक्ष रवि राय, सचिव राहुल राय, रामकुमार मेहरा सेवावृति कार्यकर्ता अंचल अभियान प्रमुख महेंद्र कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख दर्शन सिंह, खेलकूद प्रशिक्षक अंकित, धर्मदास, राजाराम, सुरेश, रघुनंदन बड़ी संख्या में अतिथियों ने भाग लिया व कार्यक्रम का संचालन रामबिलाश उईके ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button