हमें अपने आचरण में ही स्वच्छता को अपनाना है, इमलिया पंचायत में जनपद स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत इमलिया में स्वच्छता ही सेवा की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है । जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वच्छता की महत्ता एवं अस्वच्छ वातावरण में रहने से होने वाली समस्याओं बिमारियों से अवगत कराया। ब्लाक समन्वय संतोष पाठक ने स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य एवं सभी को अपने जीवन में स्वच्छता से रहने के आचरण से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। जनभगीदारी परिषद की ओर से आकांक्षा मौर्य एवं अंकिता मौर्य ने उपस्थित ग्रमीणजनों को अस्वच्छ वातावरण, अस्वच्छ आचरण से होने वाली समाजिक, शारीरिक एवं आर्थिक परेशानियों में बहुत ही सहज ढंग से समझाया और सभी को अपने दैनिक आचरण में स्वच्छता को अपनाने की सलाह दी। सहायक यंत्री आनंद उसरेठे ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए होने वाले लाभों की जानकारी दी । उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया । उपयंत्री मनीष हल्दकार ने गांव को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने का आवाहन किया। उपयंत्री मनीष हल्दकार के मार्गदर्शन में ग्रमीणजनों एवं छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने संकल्प लिया । कार्यक्रम में बीआरसी प्रेम कोरी, एपीओ अजीत सिंह, उपयंत्री अनिल जाटव, सरपंच विजय अग्रवाल, सचिव राजेश पोर्ते, रोजगार सहायक सचिव नरेंद्र हल्दकार, पीएचई से सत्यप्रकाश, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग की सी एच ओ एवं ग्रमीणजनों की उपस्थिति रही।



