पोर्टल पर चढ़ाएं रहें धुंधले बिल हड़पी राशि पारदर्शिता पर डाल रहे धूल

ग्राम पंचायत कुलवा का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुलवा धुंधले बिल चढाय जा रहें हैं। सरकार की मनसा अनुसार राइट टू इन्फॉरमेशन व् पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से शासन ने राइट टू इन्फॉरमेशन और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में पंचायत दर्पण ऐप बनाया गया है जिसमें ग्राम पंचायत पंचायत के सभी कार्यों की जानकारी इस पोर्टल पर फीड की जाती है जिसमें ग्राम पंचायत में मनरेगा सहित अन्य कार्य की फोटो एवं बिल चढाय जातें हैं। इसमें भी गोलमाल करते पंचायत के अधिकारी सरपंच की मिली भगत से ऐसी फोटो अपलोड की जाती है जिसे देखकर ही भ्रष्टाचार उजागर हों जाएं लेकिन इन भ्रष्ट पंचायत सरपंच अधिकारी के हौसले की तारीफ करनी होगी की निमार्ण कार्य की फ़ोटो मोबाइल कैमरे के सामने उंगली रख कर फ़ोटो डाल देते हैं इन्हें पता है कि इन्हें देखने वाला कोई भी नहीं है और कई बार तो फ़ोटो धुंधली फ़ोटो लगाई जाती है जिसमें भ्रष्टाचार साफ साफ उजागर होता है। मामला जनपद पंचायत जबेरा अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुलवा में पांचवां राज्य वित्त आयोग योजना तहत अन्य सामग्री के नाम पर 4 बिल लगाएं गये है बिल आईडी क्रमांक 13983634 -13983694- 13983708-13983742 से भुगतान किया गया है 38800 रूपए भुगतान दिनाक 16/9/2024 किया गया है धुंधले बिल लगाया गया है। पारदर्शिता पर धूल डाल रहे हैं। जिसमें मटेरियल सप्लाई कर रहे हैं उन सभी बिलों की फोटो मिरर करके पोर्टल पर डाली जा रही है ताकि पोर्टल पर नजर रखने वाले समाज सेवी बुद्धिजीवी और ईमानदार अधिकारी को इन बिलों के बारे में कोई जानकारी ही ना लगा पाए। जनपद पंचायत जबेरा ऐसी गड़बड़ियां पर ध्यान ना देना अधिकारियों के बिना मिली भगत से ही यह संभव नहीं है।
इस संबंध में जनपद पंचायत जबेरा सीईओ रामेश्वर पटेल हम जांच करवातें है धुंधले बिल लगाएं गये दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



