क्राइम

पंचायत सचिव को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार


कार्यवाही से मचा हड़कंप, पीएम आवास योजना की अंतिम किस्त एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि दिलाने के नाम पर मांगी थी राशि
ब्यूरो चीफ मनीष श्रीवास
कटनी । प्रदेश में रिश्वतखोरी बंद होने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन लोकायुक्त की कार्यवाही होने बाद भी अधिकारी कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।ऐसा ही एक मामला एमपी के कटनी जिले में प्रकाश में आया है जहां एक हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त का भुगतान कराने एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिलने वाली राशि का भुगतान करवाने के लिए 5000 की रिश्वत मांगने वाला ग्राम पंचायत देवरी कला का सचिव आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हो गया।
लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने ग्राम पंचायत देवरी कला के सचिव को रिश्वत लेते हुए ग्राहक सेवा केंद्र रीठी में गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त निरीक्षक रेखा प्रजापति ने बताया कि रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम देवरी कला निवासी 25 वर्षीय महिपाल चौधरी पिता स्वर्गीय लोकनाथ चौधरी से प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिलने वाली 49000 रुपए की राशि निकलवाने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव देवरी कला सुरेंद्र मोहन मिश्रा के द्वारा 5000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत महिपाल चौधरी ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। जिसे आज रंगे हाथों 5000 रिश्वत लेते एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र रीठी में गिरफ्तार किया गया। जबलपुर लोकायुक्त से आए ट्रैप कार्यवाही में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं चार अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button