मध्य प्रदेशमनोरंजनव्यापार

चंडी मेला का भव्य आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर वासियों की दिखी देर रात तक भीड़

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत उपनगर खितौला के वार्ड क्रमांक 16 एवं 18 स्थित बरा मोहल्ला में विराजमान चंडी माता मंदिर में प्रतिवर्ष नुसार इस वर्ष भी चंडी माता मेला का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। सबसे पहले मंदिर परिसर में चंडी माता की मूर्ति की स्थापना करते हुए पूजन अर्चना करते हुए मेला का शुभारंभ किया गया। चंडी मेले में ग्वालो के नृत्य ने सबका मन आकर्षित किया।
इस मेले में उपनगर खितौला सिहोरा के साथ साथ लगे स्थानीय गांव पान उमरिया मार्ग, ग्राम फनवानी, ग्राम पंचायत मझगवां, ग्राम मझौली, गांधीग्राम बुढ़ागर एवं गोसलपुर के व्यापारियों ने अपनी – अपनी छोटी छोटी दुकानो को सजाकर व्यापार किया। चंडी मेले में बच्चों के मनोरंजन संबंधी मिट्टी की मूर्ति, मिट्टी के बर्तन, सहित विभिन्न प्रकार के बने खिलौने देखने को मिले। साथ ही महिलाओं के श्रृंगार संबंधी आभूषण भी नजर आए। स्थानीय लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो ने खान – पान का स्वाद चखा और समाग्री लेकर अपने घर वापिस चले गए।

Related Articles

Back to top button