मध्य प्रदेश

नामदेव जयंती परंपरागत रूप से मनाई गई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । देव उठनी एकादशी एवं नामदेव जयंती के उपलक्ष में नामदेव समाज द्वारा लोहामील स्थित नामदेव संत जी की जयंती परंपरागत रूप से मनाई। साथ ही नामदेव जी की मूर्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी और समाज जनों ने माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम में समाजजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी का शाल श्रीफल देकर सम्मान भी किया। नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की उन्नति के लिए बच्चों एवं युवाओं की शिक्षा हर परिवार की प्राथमिकता होनी चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान में समाज के हर परिवार की भागीदारी होनी चाहिए।
इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं ने सामाजिक एकता ओर उन्नति का संकल्प लेकर सामाजिक उत्थान के लिए एकजुटता बनाए रखने की बात कही ।
समाज के अध्यक्ष हरि नामदेव ने कहा कि हर परिवार के सुख दुख में समाज हमेशा तत्पर है।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button