मध्य प्रदेश

भारत को स्वतंत्र करने 9 वर्ष जेल में रहे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू

कांग्रेस ने मनाया पंडित नेहरू का जन्मदिन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर कटनी के हृदय स्थल सुभाष चौक में स्थापित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर पुष्प हार अर्पित किए ।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की‌ लड़ाई लड़कर देश को स्वतंत्र करने में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता पंडित नेहरू ने आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए उन्होंने अपने जीवन के 3259 दिन करीब 9 साल जेल में गुजारे।
जिला शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने पंडित नेहरू को पुष्प अर्पित कर कहा कि भारत में कल कारखाने स्थापित कर रोजगार पैदा किया।
जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा 17 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहकर पंडित नेहरू ने इस देश के नवनिर्माण की नींव रखी।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा पंडित नेहरू की योगदान को बुलाया नहीं जा सकता उन्होंने स्वतंत्रता के बाद जर्जर भारत को नवनिर्माण कर खड़ा किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव माया चौधरी, कृष्णकुमार नामदेव, मुमताज बानो, अदिति वर्मा, सती प्रभा, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय गोटिया, जिला सचिव विवेक बिरहा, विकल्प पुरुषवानी, जॉर्ज डेविड रॉबिन पीटर, अजय कछवाहा, प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल आदि कांग्रेस जन विशेष रूप से उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button