क्राइम

चोरी जाते बची मारुति वैन, एक संदिग्ध को लिया हिरासत में

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । विगत रात्रि करीब 2 बजे नगर के संजय नगर स्थित मकान के बाहर खड़ी मारुति वैन को चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन शब्द के एक युवक के जाग जाने से भाग निकला उक्त संदर्भ में ज्ञात हुआ है कि संजय नगर निवासी प्रीतम जोगी की मारुति वैन मकान के सामने खड़ी थी। रात्रि करीब 2 बजे चोरों ने उसे चोरी करने की नियत से खींच कर रोड तक ले आए लेकिन पड़ोसी युवक के जाग जाने की आहट पाकर वाहन को रोड पर ही छोड़कर भाग निकले ।
थाना प्रभारी ने उक्त वारदात के संदेह में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और वारदात को विवेचना में लिया है। लोगों का मानना है कि उक्त घटना में एक से अधिक अपराधी शामिल हो सकते हैं यह सब है कि मैन रोड के मकान के सामने अनेक लोगों के चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। वाहन मालिकों में दहशत व्याप्त है जनअपेक्षा है कि पुलिस रात्रि गस्त को प्रभारी प्रभावी ढंग से लागू करें ताकि उक्त प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Related Articles

Back to top button