मध्य प्रदेशराजनीति

एक वर्ष पूर्ण हुआ विधायक संतोष बडकड़े सिहोरा का, राजनीतिक की टेढ़ी मेढ़ी डगर नहीं आसान

सफल एक वर्ष बीतने पर कार्यकर्ताओं ने शाल, श्रीफल पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा विधानसभा 102 सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यहां 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार सिहोरा विधानसभा सीट के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रहे। जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक संतोष बडकड़े को कार्यायल में पहुंच कर उनका स्वागत वंदन किया। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक संतोष बडकड़े ने मीडिया की उपस्थिति में सभी विधानसभा क्षेत्र वासियों वा नगर वासियों सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए। सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। आप सभी को बताना चाहेंगे कि सिहोरा विधानसभा 102 सीट मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आती है। 2023 में सिहोरा में कुल 56.07 प्रतिशत वोट पड़े थे। चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी से संतोष बरकडे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की एकता ठाकुर को 42772 वोटों के परार्जित किया था। एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक संतोष बडकड़े का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया गया। इस दौरान उपस्थित रहे पार्टी के सदस्यगण नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, पार्षद गौरा देवी विश्वकर्मा, बेबी विनय पाल, ज्योति पटेल, दीपक दुबे, अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, गोसलपुर क्षेत्र पुष्पराज बघैल, मझगवा मण्डल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button