डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 69 भी पुण्यतिथि मनाई गई, बाबा साहब को किया नमन

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिला के तेंदूखेड़ा में थाने के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर तिलक राज तहसील अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ के द्वारा के द्वारा बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रमेश तिवारी के द्वारा बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की बाबा साहब की देन है जो आज हम यहां खड़े हुए हैं। बाबा साहब ने सभी को सब कुछ दिया है। श्रीकांत पोर्ते जयस प्रदेश संगठन मंत्री ने कहां की बाबा साहब ने महत्वपूर्ण बात है कि बाबा साहब ने हमें संविधान दिया संविधान के अनुसार ही हमारा देश चल रहा है हमें बाबा साहब के आदर्शों पर चलना चाहिए , रेवाराम मिस्त्री वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों पर चलना चाहिए और अपने बच्चों को शिक्षा पर अधिक जोर देना चाहिए।, प्रदीप अहिरवार ने कहा कि कि हम सब एक हैं और हमें सत्ता की चाबी हासिल करना चाहिए तभी हम अपनी समाज का विकास कर सकते हैं। सत्ता हासिल करेंगे तभी तो अपनी समाज का विकास करेंगे। उत्तम अहिरवार ने कहा कि बाबा साहब सबसे बड़े विद्वान माने जाते हैं हैं जिनके पास में 16 डिग्री है जो विश्व में किसी के पास नहीं है। बबलू अहिरवार ने कहा की समाज का कोई भी व्यक्ति जो समाज का काम कर रहा है। हमें हमें उसका साथ देना चाहिए। से अलग रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनकी रही उपस्थिति, रमेश तिवारी, तिलक राज तहसील अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ तहसील तेंदूखेड़ा, श्रीकांत पोर्ते प्रदेश संगठन मंत्री जयस, रेवाराम मिस्त्री, उत्तम अहिरवार वरिष्ठ समाजसेवी, प्रेमलाल पाटन वाले, डॉक्टर संदीप रजक, सुनील, सुंदर, मुन्नी ब्रह्म दास, शंकर काशी, राजेश राज पत्रकार, प्रदीप , बबलू, अभिषेक संतु , मुकेश रंजीत, अहिरवार, आदि मौजूद रहे।



