मप्र कॉग्रेस सहप्रभारी दमोह प्रभारी का दो दिवसीय दमोह दौरा 21 दिसंबर से

दमोह जिले की चारों विधानसभा में लेंगे समीक्षा बैठक
कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रतन चंद जैन जानकारी देते हुए बताया पूर्व मंत्री सह प्रभारी होंगे शामिल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतन चंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव मध्य प्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव एवं दमोह जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव दो दिवसीय दौरे पर 21 दिसंबर को दमोह आएंगे। एवं दमोह जिले की चारों विधानसभाओं में समीक्षा बैठक लेंगे । 21 दिसंबर को मध्य प्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव एवं दमोह प्रभारी हर्ष यादव जिला कांग्रेस कार्यालय में दमोह विधानसभा 55 की समीक्षा बैठक लेंगे तदुपरांत दोपहर 4 बजे से पथरिया विधानसभा की समीक्षा बैठक बटियागढ़ में लेंगे। 22 दिसंबर को हटा विधानसभा की समीक्षा बैठक के उपरांत जबेरा विधानसभा की समीक्षा बैठक तेंदूखेड़ा में आयोजित होगी समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक में उपस्थित अनिवार्य रूप से होगी। समस्त विधानसभाओं के कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभा की समीक्षा बैठक में उपस्थिति हो।



