प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह का शुभारंभ, जबेरा सभाकक्ष में बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचातय जबेरा सभाकक्ष में सभी जनपद अधिकारी, कर्मचारियों एवं सचिव, ग्राम रोजगार सहायक की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह के निर्देशानुसार डॉ. रामेश्वर प्रसाद पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा 19 से 25 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये, उन्होने बतलाया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान का शुभारम हुआ जिसमें जन समस्याओं का निराकरण सहित अधिक से अधिक लोगों शासन की योजनाओं का लाभ प्रदाय किया जाना है, अभियान की अवधि में “जनसमस्याओं का निराकरण किया जायेगा साथ ही ग्राम की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। तत्पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई तथा पुष्पेन्द्र पटेल अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा, मनरेगा योजना की समीक्षा की गई एवं बतलया गया कि सभी ग्राम पंचायतें श्रम नियोजन में काम करें एवं ओम प्रकाश विश्वकर्मा प्रबंधक जल जीवन मिशन मर्यादित द्वारा जल कर राशि के संबंध मे बताया गया तथा ग्राम पंचायत पटीमहराजसिंह, कुलुवा एवं सगरा द्वारा राशि बसूल कर पंचायत में जमा की गई है उनके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही सभी पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायतों मे बाल आपरेटर नियुक्ति हेतु मार्गदर्शन दिया गया, बैठक में शिवाजी गौंड सहायक यंत्री, विकास मिश्रा ब्लाक समन्वयक पीएम आवास योजना, धर्मेन्द्र रजक ब्लाक समन्वयक एसबीएम, प्रदीप नामदेव ब्लाक प्रबंधक जल जीवन मिशन मर्यादित, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक के अतिरिक्त जनपद के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।



