मध्य प्रदेश

सरपंच/ सचिव संगठन ने पटेरा जनपद सीईओ के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा की गई कार्यवाही को नस्तीबद्ध करने हेतु ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत पटेरा कुटरी ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार मिश्रा द्वारा साजिश रचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पटेरा के विस्तर पर बीस हजार रुपये रख कर चले गए, तभी लोकायक्त सागर टीम द्वारा कार्यवाही की गई. जिसके संबंध में पटेरा जनपद के समस्त पंचायतों के सरपंच सचिवों ने एकत्रित होकर तहसीलदार व थाना प्रभारी पटेरा को ज्ञापन सौंपा व ज्ञापन में बताया गया मुख्य कार्यपालन अधिकारी पटेरा भूर सिंह रावत द्वारा इनकी पदस्थापना से दिनांक तक किसी भी निर्माण कार्यों की कभी भी किसी भी प्रकार की राशि की मांग नही की गई।
कुटरी पटेरा जनपद पंचायत में पदस्थ ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार मिश्रा द्वारा सडयंत्र पूर्वक मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूर सिंह रावत के खिलाफ यह कार्यवाही करवाई गई.इनके विरुद्ध की जा रही कार्यवाही को नस्तीबद्ध करने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Back to top button