मध्य प्रदेशराजनीति

दुर्गा नगर विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ: किसानों में खुशी की लहर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह का आभार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। क्षेत्र के करीब एक दर्जन ग्रामों में बिजली की कमी और कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। दुर्गा नगर में 33/11 केव्ही का सब स्टेशन, जो पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के प्रयासों से स्वीकृत हुआ था, आज बुधवार को विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया।
कई वर्षों से ठेकेदार की लापरवाही के कारण सबस्टेशन का काम अधूरा पड़ा था। किसानों द्वारा क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से काम शीघ्र पूरा करवाने की गुहार लगाने के बाद, उनके और ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर बिजली कंपनी के अधिकारी गिरीश श्रीवास्तव ने त्वरित कार्रवाई की। इस प्रयास से सबस्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
शुभारंभ समारोह में विद्युत अधिकारी और बिजली कंपनी के स्टाफ ने पूजा-पाठ कर किसानों के साथ सबस्टेशन को चालू किया। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्षेत्रीय किसानों ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, और विद्युत अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। यह सबस्टेशन क्षेत्र के किसानों को न केवल बिजली की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, बल्कि उनकी खेती-किसानी को भी सशक्त बनाएगा।

Related Articles

Back to top button