अटल दृष्टि, अटल संकल्प: सुशासन दिवस पर राष्ट्र के प्रेरणास्त्रोत को नमन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके आदर्शों और विचारों को याद करने का एक प्रेरणादायक अवसर प्रदान किया। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट ने अपने उद्बोधन में श्री वाजपेयी की दूरदर्शिता और राजनीति में स्थापित उच्च आदर्शों की सराहना की।
उन्होंने अटल जी की पंक्तियां को दोहराते हुए कहा कि “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।” सुशासन के प्रणेता, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, मंडल जिला प्रतिनिधि कमल सिंह साहू, राकेश भार्गव, ओपी दुबे एडवोकेट, और भगवान सिंह लोधी ने अटल जी के व्यक्तित्व और उनके शुचिता पर आधारित राजनीति के योगदान पर प्रकाश डाला।
विशेष रूप से, उन वरिष्ठों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अटल जी के साथ कार्य किया था, जिससे उनकी स्मृतियों और अनुभवों का सम्मान हुआ। शाल और श्रीफल के माध्यम से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पं. शुभम दुबे ने किया आभार व्यक्त अमर सिंह शाक्य ने किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, सुरेश ताम्रकार, ओमप्रकाश राठौर, रामाधार चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, संतोष घोषी, जयगोविंद दुबे, गुड्डा यादव, संदीप यादव, पार्षद गुलाब रजक, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, लोकराज ठाकुर, महेश साहू, सतीश अवस्थी, सालकराम नेमा, हरि नारायण लोधी, सत्यजीत दुबे, संदीप व्यास, आदर्श शर्मा, आकाश कुशवाहा, राकेश दुबे, दुर्गेश नगरिया, अशोक खड़िया, परशु कुशवाहा, प्रताप ठाकुर, मुकेश पाटकर, राजकुमारी शाक्या, सविता भार्गव, द्रोपती आठया, राधाबाई बरकरे, बृजबाई गौर, प्रदीप मोदी हेमंत, विश्वकर्मा, पहलाद गुप्ता, गंधर्व सिंह एडवोकेट, शोभाराम नगरिया, दिलीप राठौर, शोभाराम यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी परिवार के लोग उपस्थित रहे।



