धार्मिक

महुआखेड़ा में प्रारंभ हुआ श्री रामचरित मानस सम्मेलन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी तहसील के ग्राम महुआखेड़ा कलां में संगीतमय श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है। जो 18 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक आयोजित होगा।
कथा में प्रमुख रूप से महंत पं. धर्मदास महाराज अयोध्या उत्तर प्रदेश, पं. अरूण गोस्वामी झांसी एवं नमृदा क्षेत्र के पं. सुरेन्द्र स्थापक के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है।
संगीतमय श्रीराम चरित मानस कथा श्रीराम-जानकी मंदिर महुआखेड़ा कला में कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आज हो रहा है जिसमें कथा श्रवण करने के लिए महिला पुरुष सभी पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button