मध्य प्रदेश
शिक्षक संघ के चुनाव में कमलेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील बेगमगंज का निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी संतोष साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ सर्वसम्मति से कमलेश यादव को संघ का तहसील अध्यक्ष चुना गया l
सचिव पद पर ऋषिराज गौर, कोषाध्यक्ष जगभान सिंह, उपाध्यक्ष राजेश रिछारिया, सह सचिव कमल आठ्या को चुना गया है। चार कार्यकारणी सदस्यों में क्रमशः राजाराम राज, अमित जैन, संजय चौबे इमरत राज, एवं मनोनीत सदस्यों में पवन कुमार जैन और वंदना पाराशर को चुना गया है।



