मध्य प्रदेश
सिलौंडी मंडल अध्यक्ष ने जनसुनवाई में उठाया अवैध पैकारी बंद कराने का मुद्दा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की जनसुवाई में आवेदन देकर शराब दुकान की हर गांव में चल रही अवैध पैकारिया बंद की बात की है।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने बताया कि सिलौंडी क्षेत्र के हर गांव में शराब की अवैध पैकारी संचालित है जिसके कारण शाम होते ही हर गांव में शराबी लोग गुंडागर्दी करते है। गांव में ही आसानी से शराब मिल रही है जिसके कारण लोगों में नशाखोरी की आदत बढ़ रही है। ग्राम गोपालपुर, लालपुर, नेगाई, किसागी, कचनारी, पाली सहित सभी ग्रामों के जागरूक नागरिकों और महिलाओं ने मुझे शिकायत करते हुए बताया कि हमारे गांव में अवैध पैकारी शराब की होने से पति और बच्चे ज्यादा शराब पीने ले है ।



