शांति समिति की बैठक :, सद्भावना भाईचारा शांति के साथ मनाये त्यौहार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा थाना प्रांगण में शनिवार को शान्ति समिति की बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थित में किया गया। आने वाले दिनों में होली पर्व, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी परवा सहित ईदुल फितर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों की साफ सफाई विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ नगर में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मुख्य चर्चाएं हुई। साथ ही इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रूपेश सिंघाई ने वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक ,मुस्लिम समुदाय के सदस्य गण, पत्रकार बंधु सहित उपस्थित सदस्यों के बीच आगामी आने वाली पर्व को लेकर कहा कि सभी पर्व सद्भावना, शालीनता शांति के साथ मनाएं वही पुलिस प्रशासन का इस पर्व के चलते सहयोग प्रदान करें। शांति समिति की बैठक में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा नगर में कानून का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे व्यक्ति के ऊपर उच्च कार्यवाही तत्कालीन की जाएगी।
शांति समिति की बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रूपेश सिंघई, सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा, खितौला थाना प्रभारी अर्चना जाट सहित नगर के गणमान्य नागरिक , वार्ड पार्षद के साथ समाजसेवी पत्रकार बधू उपस्थित रहे।



