मध्य प्रदेश

हाई स्कूल परीक्षा 2025 में ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिले में नगर का मान बढ़ाया

सिलवानी । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 2025 घोषित किया गया। जिसमें नगर की शैक्षणिक संस्था ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का परिणाम 100% रहा। ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 की छात्रा वंशिका साहू ने 97% , ओम रघुवंशी ने 95% , पूर्वी रघुवंशी ने 93%, पीयूष साहू ने 93%, शांतनु नामदेव ने 90% , निखिल आदिवासी ने 86%, वेद भार्गव ने 85%, मुस्कान यादव ने 85% प्राप्त कर विद्यालय का अपने माता- पिता का नाम नगर में एवं जिले में रोशन किया। विद्यालय के बच्चों की सफलता पर सहपाठियों, परिजनों, शिक्षकों आदि द्वारा बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने हाई स्कूल परीक्षा के प्रथम बैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं बच्चों की मेहनत को दिया।

Related Articles

Back to top button