मध्य प्रदेश

आकृति एकेडमी स्लीमनाबाद से प्रतिवर्ष होते है सरकारी नौकरियों में छात्रों के सिलेक्शन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद में स्थित आकृति आईएएस एकेडमी में प्रतिवर्ष दर्जनों छात्रों को सरकारी नौकरी सिलेक्शन होता आ रहा है इस वर्ष भी छात्रों का सिलेक्शन मध्य प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, एसएससीजीडी, इंडियन आर्मी, बीएसएफ के सहित सुपर वाइजर के पदों पर नियुक्ति हुई।
आपको बता दे कि आकृति एकेडमी से संजना काछी, कीर्ति आदिवासी, कामिनी पटेल, कीर्ति, विकाश आदिवासी, प्रभाकर मिश्रा, पिंटू कोल की नियुक्ति सुनिश्चित हुई है जिस पर खुशी जाहिर करते हुए आकृति एकेडमी के संचालक अंचल दुबे ने बताया कि ये मेरे लिए खुशी की बात है कि मेरे छात्रों का सिलेक्शन सरकारी पदों पर हुआ है आकृति कैरियर एकेडमी स्लीमनाबाद को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button