धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम जानकी मंदिर के परिक्रमा स्थल की जगह में किया जा रहा अवैध कब्जा

ग्रामवासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप की न्याय की गुहार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मामला कटनी जिले की स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम धूरी बंधी का है जहां ग्राम के ही प्रताप पिता सीताराम लोधी एवं उनके पुत्रों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
आपको बता दें कि श्रीराम जानकी मंदिर के परिक्रमा स्थल जहां सैकड़ों वर्ष से खाली पड़ी जमीन पर किसी प्रकार का कोई कब्जा नहीं था लेकिन आज ग्राम के ही कुछ लोगों ने जमीन में कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य शुरू कर लिया गया है। आश्चर्य है कि जिम्मेदार मौन है इसके पहले भी इस मामले की शिकायत थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं तहसीलदार को प्रेषित की गई थी लेकिन आज दिनांक तक समस्या का निदान नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने फिर शिकायत पत्र तहसीलदार को सौंप कर न्याय की मांग की है।
गौरतलब हो कि जिले में इस समय धार्मिक मंदिरों को लेकर काफी विवाद देखने मिल रहा है इस पूरे मामले में तहसीलदार को शिकायत पत्र सौंपने में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे साथ ही उन्होंने मांग की है कि अति शीघ्र ही अवैध कब्जा हटा कर परिक्रमा स्थल को खाली कराया जाए।
इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार स्लीमनाबाद ने बताया कि ये जो जमीन है वो प्राइवेट है उसको गुंडागर्दी से नहीं लिया जा सकता है सवाल ये उठता है कि क्या किसी मंदिर के लिए लड़ना गुंडागर्दी है क्या अवैध कब्जे के लिए आवाज उठाना गुंडागर्दी है। आखिर शिकायत पत्र के बाद बिना जांच कराए कोई अधिकारी ये कैसे कह सकता है कि वो जमीन प्रायवेट है अगर वो जमीन प्रायवेट थी तो सैकड़ों वर्ष से उसमें किसी का कब्जा क्यों नहीं था।
इस पूरे मामले की शिकायत थाना प्रभारी स्लीमनाबाद को भी दी गई है ताकि राम जानकी मंदिर के परिक्रमा स्थल की जमीन पर अवैध हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाई जा सके।
जमीन में इस अवैध कब्जा को लेकर ग्रामीणों में अत्यधिक गुस्सा देखा जा सकता है। ज्ञापन के दौरान ग्रामीणों सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button