मध्य प्रदेश
खेत में काम कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत
सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी जैथारी अंतर्गत ग्राम मरहेठी में करंट लगने से 32 साल के किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मरहेठी निवासी नारायणसिंह कीर पिता बाबूलाल कीर उम्र 32 साल खेत में काम कर रहा था। खेत से निकली डोरी में करंट था। डोरी छूते ही उसे जोरदार झटका लगा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जैथारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया और पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया है।



