विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक का उमरियापान नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनेश चंद्र का शुक्रवार को करौंदी आश्रम जाते उमरियापान में अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान के कार्यकर्ताओं ने तिलक वंदन, श्रीफल, भगवा दुपट्टा से स्वागत किया। राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए सभी से परिचय लिया।
इस अवसर पर जिला अधिकारी बाबा पांडे, उमेश मिश्रा, कालूराम चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, पदमेश गौतम, राजा चौरसिया, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, विनोद साहु, ज्ञानचंद चौरसिया, अज्जू चौरसिया, संजू दीक्षित, बड्डा गुप्ता, प्रमोद असाटी, संदीप सोनी एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी, उपाध्यक्ष गोल्डी चौरसिया, सह मंत्री ललित काछी, गौ रक्षा प्रमुख पंकज दहिया, सत्संग प्रमुख गोलू सोनी, सह सुरक्षा प्रमुख अभिषेक यादव, सह विद्यार्थी प्रमुख प्रिंस सोनी, सह गौ रक्षा शनि दहिया, पारस सोनी, आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



