मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर ट्रॉलियों, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे

पुलिस ने बनाए चालान, दी चेतावनी
सिलवानी। तहसील में इन दिनों धान लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। तहसील के हर गांव में किसान अपने खेतों में धान लगाने में जुटे हुए हैं, लेकिन बाहर से आने वाले मजदूर जान जोखिम में डालकर धान लगाने आ रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक मजदूरों को भरकर ले जा रहे हैं, इससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बीते दिनों कई बार ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप वाहन पलट चुके हैं। बुधवार को गढ़ी चौकी के मुडियाखेड़ा के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई थी जिसमें दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए तो वहीं
10 गंभीर में से 5 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया। जिसके बाद रविवार को सिलवानी पुलिस प्रशासन ने धान लगाकर लौट रहे वाहनों को रोक कर चलानी कार्यवाही करते हुए चेतावनी दी।
इस संबंध में सहायक निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि चार पिकप वाहनों को रोक कर क्षमता से अधिक सवारी होने पर चलानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया है। और वाहन चालक को क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठने की समझाइश दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button