सचिन कण्ड्या की स्मृति में श्मशान घाट में तार फैंसिंग, विभिन्न निर्माण कार्यो सहित पौधरोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सुप्रसिद्ध सराफा व्यापारी एवं समाज व धर्मसेवी संतोष कण्ड्या के छोटे पुत्र सचिन गोलू कण्ड्या का आकस्मिक निधन होने से शोक की लहर दौड़ गई थी।
उनकी अंतिम यात्रा में सभी समुदायों के वरिष्ठजनों , समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर उन्हें आंसूपूरित विदाई दी थी।
अब उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए उनके पिता संतोष कण्ड्या ने शुक्रवार से श्मशान घाट के चारों ओर तार फैंसिंग के साथ अन्य निर्माण कार्य तथा बड़े स्तर पर फल एवं छायादार पौधों का रोपण शुरू करा दिया है।
उन्होंने बताया कि उनके छोटे पुत्र सचिन उर्फ गोलू कण्ड्या की स्मृति को स्थाई रखने के उद्देश्य से आज से ही काम शुरू कराया है। श्मशान घाट में फैंसिंग के साथ छायादार पौधों एवं बैठने के लिए बेंच (कुर्सियों) की भी व्यवस्था की जाएगी।
स्व. सचिन के भ्राता संदीप कण्ड्या के द्वारा अपने अनुज की स्मृति में नगर की मानव सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को दान दिया और उनकी स्मृति में श्मसान घाट पर विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधों का रोपण भी किया है।



